फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanitation workers protested against the EO for not receiving their honorarium.

Maharajganj News: मानदेय न मिलने पर ईओ के खिलाफ सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 May 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested against the EO for not receiving their honorarium.
सफाईकर्मियों ने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों ने मंगलवार को मानदेय भुगतान में देरी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कथित रवैये के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित सफाईकर्मियों ने ईओ पर मनमानी और मानदेय की मांग करने पर फटकार लगाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनका बकाया मानदेय नहीं मिला तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर मौजूद नरेश, नगीना, श्यामू, धीरेन्द्र, हरिलाल, पिंटू, पार्वती, राजकुमार, परदेशी, नेबुलाल, मनोज, सूरज आदि सफाई कर्मियों ने बताया कि अप्रैल माह का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मियों ने कहा कि समय से भुगतान न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने ईओ से मानदेय भुगतान की गुहार लगाई तो उन्हें संतोषजनक जवाब देने के बजाय फटकार लगाकर भुगतान से इंकार कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में और अधिक नाराजगी फैल गई। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के लिपिक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर अप्रैल माह का बकाया मानदेय नहीं दिया गया तो सभी सफाईकर्मी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

जबकि ईओ विकास कुमार ने बताया कि वह शासकीय कार्यों के लिए तीन दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। उन्हें अनुपस्थित कर वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया। ऐसे में उनका वेतन कटेगा तो वह किसी भी कर्मी के वेतन संबंधित दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। इस संबंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के संबंधित जिम्मेदारों से जानकारी लेकर सफाईकर्मियों का वेतन जल्द भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed