फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanitation worker suspended for working on the basis of fake certificate

Maharajganj News: फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में सफाई कर्मी निलंबित

Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker suspended for working on the basis of fake certificate
महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत सेवतरी में तैनात सफाईकर्मी ममता देवी को फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति कराने के आरोप में निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि ममता देवी ने किसी अन्य व्यक्ति के अभिलेखों और प्रमाण पत्रों का उपयोग कर सफाईकर्मी के पद पर नौकरी प्राप्त की थी। इसके अलावा, उनके द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्रों को भी कूटरचित और फर्जी पाया गया है। इस मामले की विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि निलंबन की अवधि में ममता देवी को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा जो कि अर्द्ध औसत वेतन के बराबर होगा, साथ ही उस पर महंगाई भत्ता भी देय होगा। हालांकि, यह भुगतान केवल तभी किया जाएगा जब वह इस बात का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगी कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार या योजना से नहीं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत मिठौरा को जांच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान, ममता देवी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड नौतनवा के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। संवादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed