{"_id":"5bafcfbf867a551e605c8d40","slug":"sanitation-awarded-for-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता का दिलाया गया संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। रेलवे स्टेशन आनंदनगर पर रेल अधिकारियों, जीआरपी व आरपीएफ की तरफ से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली गई। साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
स्टेशन अधीक्षक गुफरान अहमद ने विभाग के लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तभी देश स्वच्छ दिखाई देगा। सरकार स्वच्छता के प्रति बेहद गंभीर है इसलिए यात्री भी अपना योगदान दें। ट्रेन व प्लेटफार्म में गंदगी न फैलाएं। जीआरपी एसओ मारकंडेय यादव ने कहा कि स्वच्छता अपना कर देश के विकास मे भागीदार बनें। सभी संकल्प लें कि न गंदगी करेंगे न करने देगें, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। आरपीएफ चौकी प्रभारी सीपी यादव ने कहा कि सफाई सभी के लिए लाभदायक है। ट्रेन व स्टेशन को साफ रखने का फायदा सभी को होगा।