फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sampoorn Samadhan Diwas

संपूर्ण समाधान दिवस : फरियाद करते कहीं बीत जाए उम्र

Tue, 21 Feb 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sampoorn Samadhan Diwas
जिलाधिकारी ने समस्याओं की सुनवाई की
किसी का 20 बार तो किसी का तीसरी बार शिकायत करने में धैर्य दे गया जवाब
विज्ञापन

महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का समाधान नहीं होने से फरियादी निराश हैं। किसी का 20 बार तो किसी का तीसरी बार शिकायत करने में धैर्य जवाब दे दिया। प्रत्येक समाधान दिवस में ज्यादातर फरियादी आश्वासन की आश में समाधान का सपना देख रहे हैं। जिले की सभी तहसीलों में जनसमस्याओं को दूर करने की कोशिश अधिकारियों ने की, लेकिन ज्यादातर लोग समस्या का समाधान नहीं होने से निराश हो गए। जिला स्तरीय समाधान दिवस की रिपोर्ट में फरियादियों की दर्द छलका तो व्यवस्था में खामियों की पोल खुलकर सामने आ गई।
-----------
फोटो नंबर ---16
अर्जी लेकर डीएम के सामने आत्मदाह करने पहुंची थी रीना
--गिरहिया गांव की रहने वाली रीना के घर के सामने विरोधी दीवार चलाकर आने जाने का रास्ता रोक दिए हैं। इसकी तीन बार शिकायत की। समस्या जस की तस बनी हुई है। इसका जवाब दिया तो रीना झोले में छोटे से गैलन में मिट्टी का तेल लेकर निचलौल तहसील सभागार में डीएम के सामने आत्मदाह करने पहुंची। इसकी भनक लगते ही पुलिस सतर्क हो गई। थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। रीना को पुलिस की सुरक्षा में कार्यालय कक्ष में ले जाकर समझाया गया। रीना ने बताया कि आश्वासन देकर खामोश करा दिया जाता है। लेखपाल से लेकर बड़े अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ। आहत होकर यह कदम उठाना पड़ा। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर रीना को साथ लेकर गिरहिया कानूनगो मनीष पटेल, नायब तहसीलदार नवीन निश्चचल, लेखपाल संदीप पहुंचे। यहां मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण करने वाले शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

-------------
रिपोर्ट लगा दी निस्तारण की, दूर नहीं हुई समस्या
--निचलौल क्षेत्र के लोहरौली गांव की रहने वाली अनीता देवी अर्जी लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची। उन्होंने कई प्रपत्र दिखाते हुए कहा कि साहब! पति की मौत के बाद पारिवारिक लाभ योजना के तहत रकम नहीं मिली। पहली बार 21 जून 2022, दूसरी बार 23 अगस्त 2022 , तीसरी बार 15 अक्तूबर 2022 को शिकायत की। समस्या के समाधान में गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण दिखा दिया गया। आईएफएससी कोड अपडेट करने की बात कही गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। योजना के तहत रकम भी अब तक नहीं मिली। चौथी बार अर्जी लेकर आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सामने से नहीं हटा कब्जा, विरोधी देते धमकी
--निचलौल कस्बे के पांडेय मोहल्ले की रहने वाली राधिका देवी ने बताया कि घर के सामने दीवार चलाकर कब्जा कर लिया गया है। 20 बार शिकायत की, लेकिन हर बार आश्वासन देकर भेज दिया गया। पति की मौत के बाद विरोधी जमीन को कब्जा कराना चाहते हैं। 15 फीट जमीन में महज आठ फीट देने की बात विपक्षी करते हैं। जमीन देने के दबाव बनाया जा रहा है। विरोधी धमकी दे रहे हैं, इससे डर लग रहा है। अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है।

पैमाइश के लिए तहसील का लगा रहे चक्कर
--निचलौल तहसील के जिगनहवां मोहल्ले के रहने वाले धनश्याम ने बताया कि तीन बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन जमीन की पैमाइश अब तक नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लेखपाल से कई बार कहा फिर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया। हर बार आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। जमीन कम होने के कारण पैमाइश कराना चाहता हूं।
----
लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई
महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में निचलौल थाना के गिरहियां ग्राम सभा में अवैध अतिक्रमण के मामले को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संबंधित व्यक्ति की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए आरोपियों को चालान किया गया। मामले में लेखपाल संदीप मद्धेशिया को निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद

----

संपूर्ण समाधान दिवस में 32 मामले निस्तारित

महराजगंज। निचलौल तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 मामले आए। जिनमें नौ मामलों को निस्तारित किया। सदर में 25 में चार का निस्तारण हुआ। फरेंदा में 32 में 12 मामले का निस्तारण हुआ। नौतनवां में 25 में सात मामले का निस्तारण हुआ।


आत्मदाह करने के प्रयास जैसे कोई बात नहीं थी। महिला को समझा बुझा कर त्वरित टीम भेजकर समस्या का निस्तारित कराई गई। शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed