फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sampoorn samadhan diwas held

फरियादियों ने सुनाया अफसरों को दुखड़ा

Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas held
निचलौल के एक मैरेज हाल में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम डॉ0 उज्ज्वल कुमार - फोटो : MAHARAJGANJ
फरियादियों ने सुनाया अफसरों को दुखड़ा
विज्ञापन

जिले की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/निचलौल। कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों के सामने फरियादी अपना दर्द सुनाने पहुंचे। किसी ने पेंशन न मिलने का दुखड़ा सुनाया, तो किसी ने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। पीएम आवास व शौचालय में धांधली के साथ अवैध अतिक्रमण की शिकायतें हुईं। अफसरों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर शिकायतें सुनीं।
निचलौल कस्बे में गायत्री मंदिर के निकट एक मैरिज हाल में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता तथा सीडीओ पवन अग्रवाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। डीएम ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें। शिकायतों की जांच के बाद जो भी दोषी मिले उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। निचलौल तहसील क्षेत्र के अधिकांश फरियादियों ने पीएम आवास व अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। कुछ लोगों ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए शिकायती पत्र दिया। यहां पर कुल 134 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार के, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य, सीओ देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, सीडीपीओ मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 95 मामलों में 11 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में 52 मामलों में महज दो मामलों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

अधिकारियों को बताईं समस्याएं
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया गांव निवासी सूरत ने कहा कि पट्टे की भूमि को लेकर शिकायत की गई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार निवासी इस्माइल ने बताया कि राशन कार्ड सूची से हटवा दिया गया है। इससे राशन नहीं मिलता है। अब मामले का निस्तारण होने की उम्मीद है। नगर पंचायत सिसवां निवासी रमाशंकर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा आवास के सामने गंदा पानी गिराया जाता है। आश्वासन मिला है कि समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed