फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samples for kidney-liver testing will also be taken at health sub-centres.

Maharajganj News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी लिए जाएंगे किडनी-लिवर जांच के लिए नमूने

Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Samples for kidney-liver testing will also be taken at health sub-centres.
महराजगंज। जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर किडनी और लिवर की जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। जांच के लिए शहर या मेडिकल कॉलेज नहीं भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 431 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से किडनी और लिवर जांच के लिए ब्लड सैंपल कलेक्शन लेने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किडनी और लीवर की जांच के लिए ब्लड सैंपल उप स्वास्थ्य केंद्रों से एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद, यह सैंपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजे जाएंगे। जहां इनकी जांच की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी और यदि कोई समस्या पाई जाती है, तो उन्हें उचित उपचार की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और शहरों में जाकर जांच कराना उनके लिए मुश्किल होता है। उन्हें लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे अपने निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ही जांच करवा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed