{"_id":"68964c983031cbacb604f300","slug":"salute-to-the-immortal-sons-and-recite-the-heroic-story-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156759-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अमर सपूतों को नमन कर सुनाई वीरगाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अमर सपूतों को नमन कर सुनाई वीरगाथा
Sat, 09 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना काकोरी ट्रेन एक्शन-डे की स्मृति में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान अमर सपूतों को नमन कर वीरगाथा सुनाई। जीजीआईसी महराजगंज और कस्तूरबा विद्यालय सदर की छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि आज हम सब यहां काकोरी ट्रेन एक्शन-डे की शताब्दी समारोह मनाने के लिए इक्कठा हुए हैं। हम सब जानते हैं कि अंग्रेजाें के राज में देश की क्या स्थिति थी। जब किसी को बोलने तक की आजादी तक नहीं थी तब हमारे देश के इन वीर युवाओं ने काकोरी जैसी घटना को अंजाम देकर अंग्रेजी सरकार की बुनियाद को हिलाने का काम किया था। विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी युवाओं को इतिहास से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है।
कांग्रेस विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी कहा कि युवा क्रांतिकारियों ने काकोरी एक्शन से ब्रिटिश सत्ता की आर्थिक ताकत पर चोट कर उन्हें चेतावनी देने का काम किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, अरविंद जयसवाल, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन का प्रसारण देखने के बाद पूर्व सैनिकों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता से जुड़ी प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया।