फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sale sold 47, one by the nomination

पर्चे बिके 47, एक ने किया नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 05 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sale sold 47, one by the nomination
पर्चे बिके 47, एक ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। जिले के सात नगर निकायों के नामांकन व पर्चा बिक्री की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को शुरू हुई। पहला दिन होने के कारण नामांकन स्थलों पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मी सजग रहे। इस बीच कलेक्ट्रेट में बने नामांकन कक्ष का डीएम वीके सिंह ने मुआयना भी किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी और निर्वाचन आयोजन की गाइड लाइन के अनुरूप कार्य करने को कहा।

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में नगर पालिका परिषद महराजगंज व घुघली नगर पंचायत से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिका महराजगंज से अध्यक्ष पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए। जिसमें से एक प्रत्याशी सानंदन पटेल ने तीन सेट में पर्चा दाखिल कर दिया। नगर पंचायत घुघली में अध्यक्ष पद के एक भी पर्चे नहीं बिके। वहीं नगर पालिका नौतनवां में अध्यक्ष पद के लिए चार पर्चे बिके। फरेन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे बिके। वहीं सभासद पद के लिए 18 पर्चे खरीदे गए।

विज्ञापन


नगर पंचायत निचलौल के अध्यक्ष पद के दो सेट पर्चे और सिसवां अध्यक्ष पद के लिए 10 सेट पर्चे खरीदे गए। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष में कई प्रत्याशियों ने नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा। इस बीच सानंदन पटेल ने महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं कपिलदेव प्रजापति ने दो, सुरेश और उनकी पत्नी उर्मिला देवी एक - एक सेट और जदयू के चंद्रशेखर साहू ने एक सेट पर्चा खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओ ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी का पर्चा दाखिल हुआ है। सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 16 से 20 तक 20 पर्चे खरीदे गए। नगर के विभिन्न वार्डों से चुनाव में भागीदारी के लिए कुल 62 पर्चे खरीदे गए। वार्ड नंबर 25 से दो, वार्ड नंबर 24 से तीन, वार्ड नंबर 17 से एक, वार्ड नंबर 18 से तीन, वार्ड नंबर 19 से सात, वार्ड नंबर 20 से चुनाव में भागीदारी के लिए चार पर्चे खरीदे गए हैं। आरओ घुघली जगदीश शुक्ला ने बताया कि नगर पंचायत घुघली अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने के लिए एक भी पर्चे नहीं खरीदे गए। नगर पंचायत घुघली के 11 वार्डों से सभासद पद के चुनाव के कुल तीन पर्चे बिके हैं।

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवां नगर निकाय चुनाव में नौतनवां तहसील मुख्यालय पर बने नामांकन केन्द्र से पहले दिन शनिवार को नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के चार परचे बिके। चारो परचे महिला प्रत्याशी सरोज देवी ने खरीदे। वहीं सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये चार परचे बिके। जिसमें मंजू जायसवाल ने एक सेट, हुमा नुसरत ने एक सेट एवं शकुन्तला ने दो सेट पर्चा खरीदा। नौतनवां नगर पालिका सदस्य पद के लिये 29 एवं सोनौली नगर पंचायत के लिये 20 पर्चे खरीदे गये। नामांकन के पहले दिन नौतनवां नगर पालिका के वार्ड नंबर एक इंदिरानगर से निर्दल प्रत्याशी उर्मिला देवी एवं वार्ड नंबर 21 से निर्दल प्रत्याशी के रूप में बृजेश मणि त्रिपाठी ने परचा दाखिल किया।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत आनंद नगर में नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने छह पर्चे खरीदे। वहीं सभासद पद के लिए 13 लोगों ने 18 पर्चे खरीदे। आरओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन पर्चे तो बिके लेकिन किसी प्रत्याशी से नामांकन नहीं किया। नगर पंचायत आनंद नगर के अध्यक्ष पद के लिए तनवीर ने दो सेट, संजय सर्राफ ने दो सेट व पूनम सर्राफ ने भी दो सेट में पर्चे खरीदे। सभासद पद के लिए वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर से चंद्रावती, वार्ड नंबर दो लालाटोला से दुर्गेश कुमार सिंह, विजय कुमार व बैजनाथ यादव ने पर्चा खरीदा।

नगर पंचायत के सबसे बडे़ वार्ड नंबर तीन विकासनगर से किसी भी प्रत्याशी ने कोई पर्चा नहीं खरीदा। वार्ड नंबर चार चौरहिया गोला से अंजुला अंग्रहरी, मनोज कुमार व किरन जायसवाल, राजन वर्मा ने पर्चे खरीदे। वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर से ध्रुव वर्मा ने दो सेट, वार्ड नंबर छह सिविल लाइन व वार्ड नंबर सात लोहिया मार्केट से किसी भी दावेदार ने पर्चा नहीं खरीदा। वार्ड नंबर आठ रहमान मार्केट से हरिओम व कृष्ण कुमार वर्मा, वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर से किसी ने भी पर्चे नहीं खरीदे। वार्ड नंबर दस मिल कालोनी से देवी सरन दूबे व विजय कुमार ने पर्चे खरीदे। वार्ड नंबर 11 फत्तू मल टोले से किसी ने भी पर्चे नही खरीदे।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो पर्चा तथा सिसवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 10 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत निचलौल सदस्य पद के लिए 14 पर्चे तथा सिसवा नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए 41 पर्चे बिके। 50 पुलिस के जवानों सहित 6 महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। निचलौल नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए बृृजेश उर्फ महेश गुप्ता ने दो पर्जा खरीदा। निचलौल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के लिए 6 पर्चे बिके। सिसवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए किरन जायसवाल ने चार, प्रियंका जायसवाल ने दो, संध्या गुप्ता ने चार पर्चा खरीदा। सदस्य पद के लिए 41 पर्चे खरीदे गए। कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed