{"_id":"639cb72dd02b736ddb50e3a7","slug":"salary-stop-of-two-employee-maharajganj-news-gkp4611572109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैरहाजिर दो जिला समन्वयकों का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैरहाजिर दो जिला समन्वयकों का रोका मानदेय
विज्ञापन
फरेंदा ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल व मंचासीन अन्य।संवा
- फोटो : MAHARAJGANJ
गैरहाजिर दो जिला समन्वयकों का रोका मानदेय
फरेंदा ब्लॉक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
समय से पोर्टल पर पैरामीटर को अपलोड कराने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को फरेंदा ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की। बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिला समन्वयक निर्माण व जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन का मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया है। यह भी कहा है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के चहारदीवारी के उच्चीकरण के लिए तीन-तीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी व सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जिले में चल रहे मनरेगा पार्क, स्टेडियम व खेल मैदान से संबंधित निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों को सूची के अनुसार नीलाम कराते हुए उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे समय से पोर्टल पर पैरामीटर को अपलोड कराते रहें। इस दौरान प्रशिक्षु एसडीएम अमित गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।