फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   salary stop of teacher

प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोका

Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
salary stop of teacher
प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोका
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या पर बीएसए ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित हो रहे फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने एक शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी परतावल की आख्या के आधार पर की है।

जिले में इन दिनों एफएलएन का प्रशिक्षण 20-20 के बैच में कराया जा रहा है। ऐसे में अनिवार्य रूप से सभी शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया है। परतावल के खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को विशुनपुर खुर्द की शिक्षिका दीपाली जायसवाल तथा चौपरिया की शिक्षामित्र कुसुम यादव प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिलीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी आख्या बीएसए को भेजी, जिसके आधार पर उन्होंने शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। दोनों को ही निर्देशित किया गया है कि वे अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों समेत कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed