{"_id":"640f6ee60a3a9198380dc324","slug":"salary-of-four-teachers-and-honorarium-of-five-shikshamitras-withheld-maharajganj-news-c-7-1-84035-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार शिक्षकों का वेतन व पांच शिक्षामित्रों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार शिक्षकों का वेतन व पांच शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
Tue, 14 Mar 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित टास्क फोर्स ने बृजमनगंज ब्लॉक में किया निरीक्षण
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित टास्क फोर्स ने सोमवार को बृजमनगंज ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिलने पर चार शिक्षकों का वेतन व पांच शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोका गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद के निरीक्षण में शिक्षक चंद्र प्रकाश अनुपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढ़कही में शिक्षिका रुद्रमती द्विवेदी व अनीता उपाध्याय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय शीतलापुर में शिक्षिका रोहिणी द्विवेेदी अनुपस्थित मिलीं, जिस पर सभी का एक दिन का वेतन रोका गया।
वहीं कंपोजिट विद्यालय बहदुुरी बाजार मेें शिक्षामित्र साधना गुप्ता, पुष्पावती जायसवाल व आरती गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय गुर्चियां में शिक्षामित्र अभिशेेष कुमार व प्राथमिक विद्यालय लौकहां में शिक्षामित्र साधना सिंह अनुपस्थित मिलीं, जिस पर सभी का एक दिन का मानदेय रोका गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर हुई है।