फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of absent teachers withheld, clarification sought

गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका गया, स्पष्टीकरण तलब

Fri, 10 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Salary of absent teachers withheld, clarification sought
गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका गया, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

निचलौल, मिठौरा व घुघली के बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए शुक्रवार को जिले के तीन खंड शिक्षा अधिकारियों ने संबंधित ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान निचलौल के खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय खोम्हौरा को बंद पाया, वहां पर तैनात शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। प्राथमिक विद्यालय बलहीखोर में शिक्षक आनंद कुमार अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा में शिक्षामित्र शबनम सिंह व सीमा गैरहाजिर मिलीं। इनका भी मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन

मिठौरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय परसामीर में शिक्षक पार्वती शुक्ला, अजय पटेल, माधुरी गुप्ता व रीनू तथा शिक्षामित्र मंजू लता व नर्मदा गैरहाजिर मिलीं। उनका एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में शिक्षक ओमप्रकाश, रेखा, विद्यासागर पटेल व देवेेंद्र कुमार तथा शिक्षामित्र शालिनी गुप्ता व रघुनाथ अनुपस्थित मिले, एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय कुईया कंचनपुर, रामपुर महुअवा, नरायनपुर, कंपोजिट विद्यालय जगदौर तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा में सभी शिक्षक उपस्थित मिलेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव, प्राथमिक विद्यालय शीतलापुर एवं प्राथमिक विद्यालय गोड़धोवा का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed