फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of 174 headmasters withheld

174 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया

Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Salary of 174 headmasters withheld
174 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया
विज्ञापन

महराजगंज। खाद्य सुरक्षा वितरण का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर फीड न करने वाले 11 ब्लॉक के 174 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने प्रधानाध्यापकों को अविलंब विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कोविड काल में स्कूल बंद होने की वजह से विद्यार्थियों के खाद्य सुरक्षा एवं भत्ते के वितरण संबंधी जानकारी को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत धानी ब्लॉक के चार, बृजमनगंज ब्लॉक के 16, पनियरा ब्लॉक के 24, मिठौरा ब्लॉक के 11, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 44, सदर ब्लॉक के 26, फरेंदा ब्लॉक के 15, नौतनवां ब्लॉक के 21, घुघली ब्लॉक के नौ तथा निचलौल व सिसवा ब्लॉक के दो-दो प्रधानाध्यापकों ने प्रेरणा पोर्टल पर विवरण को फीड करने में रुचि नहीं दिखाई। इस पर विभाग ने सभी प्रधानाध्यापकों के सितंबर के वेतन को रोक दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि दायित्व में लापरवाही पर 174 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है। शीघ्र ही विवरण को पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

28 विद्यालयों को भेजा गया पत्र
जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा वितरण का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर फीड न करने वाले माध्यमिक शिक्षा विभाग के 18 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, सात मदरसों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा समाज कल्याण के तीन विद्यालयों के जिम्मेदारों का वेतन रोकने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed