फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary Break for Lessiness in develop Wor

निर्माण में शिथिलता पर एडीओ पंचायत समेत छह का वेतन बाधित

Fri, 27 Aug 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Salary Break for Lessiness in develop Wor
निर्माण में शिथिलता पर एडीओ पंचायत समेत छह का रोका वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान धानी ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में शिथिलता पर एडीओ पंचायत समेत छह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि जब तक कार्य पूरा न हो तथा इनके कार्य पद्धति में सुधार न हो तब तक वेतन जारी न किया जाए।

उन्होंने पाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र एवं ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत पांडेय, हरिलाल, प्रदीप तिवारी, राकेश त्रिपाठी व रामधारी द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। इन्हें निर्माण कार्य के पत्रावली तक की जानकारी नहीं है। मनरेगा के कार्यों में शिथिलता को देखते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले रोजगार सेवक व एपीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम पांच रोजगार सेवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सूचना उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग के स्थान पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाए तथा उसके मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। ग्राम पंचायतों में 10 ऐसे कार्य कराए जाएं जिसे माडल के रूप में उच्चाधिकारियों को दिखाया जा सके। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में अपात्र व्यक्तियों से वसूली की जाए। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, पीडी आरके पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अनिल चौधरी, डीपीआरओ केबी वर्मा, बीएसए ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed