फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sahana and Ramlalit got first place in long jump

Maharajganj News: लंबी कूद में सहाना व रामललित को पहला स्थान

Sat, 02 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sahana and Ramlalit got first place in long jump
स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाती छात्राएं।
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के जिला स्तरीय खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में सहाना व बालक वर्ग की स्पर्धा में रामललित को पहला स्थान प्राप्त हुआ। अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाने का कार्य किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में निचलौल की सहाना ने पहला, पनियरा की मंजू ने दूसरा व फरेंदा की सोनालिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में परतावल के रामललित ने पहला, निचलौल के आदित्य ने दूसरा व बृजमनगंज के बृजमोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पनियरा के अरविंद ने पहला, फरेंदा के रामभवन ने दूसरा व मिठौरा के प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में लक्ष्मीपुर की संजना ने पहला, फरेंदा की ममता ने दूसरा व मिठौरा की गुलफ्सा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में घुघली, सिसवां व फरेंदा एवं बालिका वर्ग में सिसवा व फरेंदा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। दूसरे दिन स्पर्धा के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि बाल जीवन में खेल सभी के लिए आवश्यक है। संचालन पंकज मौर्या ने किया। क्रीड़ा प्रभारी सुदामा ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, रीतेश केशरवानी, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, संध्या मिश्रा, मंजू वर्मा, प्रियंका आर्य, किरन तिवारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में राजेश व अनुष्का बने विजेता
उच्च प्राथमिक स्तर की उंची कूद स्पर्धा बालक वर्ग में फरेंदा के राजेश ने पहला, पनियरा के विकास ने दूसरा व सिसवा के सनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निचलौल की अनुष्का ने पहला, परतावल की संजना ने दूसरा व मिठौरा की रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में मिठौरा की ज्योति ने पहला, फरेंदा की ज्ञानसी ने दूसरा व परतावल की जानकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन बालक व बालिका वर्ग में लक्ष्मीपुर क टीम को पहला व निचलौल की टीम को दूसरा स्थान मिला। पीटी में निचलौल को पहला व पनियरा को दूसरा स्थान मिला। खो-खो बालिका वर्ग में मिठौरा, सिसवा, घुघली व फरेंदा की टीम एवं बालक वर्ग में घुघली व फरेंदा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। कबड्डी बालिका वर्ग में सिसवा व मिठौरा की टीम फाइनल में एवं बालक वर्ग मेंं निचलौल, मिठौरा, लक्ष्मीपुर व परतावल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्याक्षरी में मिठौरा को पहला स्थान
अंत्याक्षरी में मिठौरा ब्लॉक की टीम को पहला व निचलौल की टीम को दूसरा स्थान मिला। श्रुतिलेख में फरेंदा की अंजनी यादव को पहला व निचलौल की वंदना को दूसरा एवं मानचित्र में पनियरा की अंकिता वर्मा को पहला एवं फरेंदा के अविनाश साहनी व धानी के सुभाष ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed