{"_id":"60f067a18ebc3e549969a5d4","slug":"safai-karmi-suspend-maharajganj-news-gkp401978383","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी को निलंबित किया गया, जांच अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी को निलंबित किया गया, जांच अधिकारी नामित
विज्ञापन

महराजगंज। उप निदेशक पंचायती राज के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लक्ष्मीपुर ब्लॉक के टेढ़ी के सफाईकर्मी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे एडीओ पंचायत कार्यालय लक्ष्मीपुर से संबंद्ध किया गया है तथा एडीओ पंचायत बृजमनगंज को जांच अधिकारी बनाया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि उप निदेशक पंचायती राज द्वारा 13 जुलाई को जिले के भ्रमण के दौरान लक्ष्मीपुर ब्लॉक के टेढ़ी का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने पाया कि गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, वहां गंदगी का अंबार है। शासनादेश के विपरीत कार्य किए जाने की स्थिति को देखते हुए सफाईकर्मी गंगाराम चौहान को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत बृजमनगंज गुलाब प्रसाद पाठक को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद