फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sadar won in volleyball, paratawal in kabaddi regarding voter awareness campaign

वॉलीबाल में सदर व कबड्डी में परतावल की टीम विजेता

Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sadar won in volleyball, paratawal in kabaddi regarding voter awareness campaign
वॉलीबाल में सदर व कबड्डी में परतावल की टीम विजेता
विज्ञापन

महराजगंज। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को वॉलीबाल व कबड्डी का फाइनल मैच खेला गया। वॉलीबाल में सदर की टीम तथा कबड्डी में परतावल की टीम विजेता बनी। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में परतावल व सदर के टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। तीन सेटों में हुए इस मुकाबले को सदर की टीम ने 2-1 से जीता। वहीं कबड्डी के मुकाबले में परतावल की टीम विजेता व सिसवा की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दर्जन भर से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें आस्था यादव ने पहला, अदिती ने दूसरा तथा उमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सतीश ने प्रथम, विजय ने द्वितीय व रवि ने तृतीय और 400 मीटर दौड़ में सोनू ने प्रथम, शैलेष ने द्वितीय एवं बृजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि सुनील पांडेय ने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। लेखाकार वीपी सिंह राय ने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ते हुए विकास की दिशा में सार्थक पहल करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राकेश पटेल ने किया। इस मौके पर शिरोमणि दूबे, यशवंत पटेल, अजय यादव, अजीत पहलवान, हृदेश यादव, धनपाल यादव, कृष्णमोहन, सत्या शर्मा, अमरजीत, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मतदान के लिए आमजन को करें जागरूक
कार्यक्रम के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे कहा गया है कि वे अपने आसपास के मतदाताओं को भी अनिवार्य रुप से मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed