{"_id":"69b70fe2d9e5d0472106b8a7","slug":"sadar-mla-laid-the-foundation-stone-of-the-bridge-on-madhubani-minor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173372-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सदर विधायक ने मधुबनी माइनर पर पुल का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सदर विधायक ने मधुबनी माइनर पर पुल का किया शिलान्यास
विज्ञापन
पुल का पूजन करवाते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।
72 लाख रुपये की लागत से होगा पुल का निर्माण, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल
सिंदुरिया। सिंदुरिया-बागापार मार्ग स्थित कसमरिया-खजुरिया के वाल्मीकिनगर चौराहे पर मधुबनी शाखा के नहर पर पुल का रविवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शिलान्यास किया। 72 लाख रुपये की लागत से करीब सात मीटर चौड़े पुल का निर्माण किया जाएगा।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिल जाएगी। देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जानकारी के अनुसार, यहां पहले निर्मित पुल काफी संकरा था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहतीं थीं। वहीं बड़े वाहनों को आने-जाने में असुविधा होती थी।
पुल के बन जाने से इस मार्ग से होकर सिसवा बाजार से बागापार, फुर्सतपुर होते हुए कोल्हुई तक आवागमन की सुविधा मिल जाएगी। इससे क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा। इस मार्ग से अभी भी लगभग 50 गांवों के लोगों का आवागमन है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सहायक अधिशाषी अभियंता जयहिंद भारती, घनश्याम गुप्ता, जेई आलोक कुमार सिंह, राजेंद्र पटेल व अन्य मौजूद रहे।