{"_id":"612d239f8ebc3e79de06268e","slug":"sadar-block-s-team-overall-champion-won-50-medals-maharajganj-news-gkp407369555","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 पदक जीत सदर ब्लॉक की टीम बनी ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 पदक जीत सदर ब्लॉक की टीम बनी ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन
50 पदक जीत सदर ब्लॉक की टीम ओवरआल चैंपियन
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 27 पदकों के साथ सिसवां दूसरे स्थान पर रहा
महराजगंज। जिला खेल कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक की टीम ने 50 पदक जीत कर ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 27 पदकों के साथ सिसवां की टीम दूसरे तथा 19 पदकों के साथ निचलौल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार देर रात संपन्न हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सदर, निचलौल, सिसवा, घुघली, पनियरा, धानी, बृजमनगंज व नौतनवा ब्लॉक के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सदर ब्लॉक की टीम ने 21 स्वर्ण, 15 रजत व 14 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। सिसवा की टीम ने 14 स्वर्ण, सात रजत एवं छह कांस्य पदक जीतकर दूसरा तथा निचलौल की टीम ने आठ स्वर्ण, छह रजत तथा पांच कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत करते हुए महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय ने कहा कि खिलाड़ियों को हार व जीत से विचलित हुए बिना बेहतर खेल दिखाने पर जोर देना चाहिए। संचालन कर रहे सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ी खेल से जुड़ने के साथ स्वयं व दूसरों को सुरक्षित करने का गुर सीखेंगे। इस दौरान महेश राजभर, रिजवान फैजी, आदित्य जायसवाल, कुंदन राय, चंदन पटेल, राहुल राय, उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेट्ठी, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता, सुशील शर्मा, आकाश चौधरी, देवेंद्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।