फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   saamoohik vivaah kee saamagree jila panchaayat khareedegee

सामूहिक विवाह की सामग्री जिला पंचायत खरीदेगी

Sat, 10 Jul 2021 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
saamoohik vivaah kee saamagree jila panchaayat khareedegee
सामूहिक विवाह की सामग्री जिला पंचायत खरीदेगी
विज्ञापन

जिले में 100 जोड़ों का शादी कराने का है लक्ष्य
महराजगंज। जिले में इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादी में सामग्रियों के क्रय की जिम्मेदारी तयकर दी गई है। वर-वधू को दी जाने वाली सामग्री का क्रय जिला पंचायत करेगी।

समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए जाने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 100 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए है कि यदि लक्ष्य से अधिक आवेदक आएं तो उनकी शादी भी कराएं। अतिरिक्त शादियों पर खर्च होने वाली धनराशि की मांग की जाए। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के मद्देनजर जिम्मेदारों ने सामग्री क्रय की जिम्मेदारी जिला पंचायत को सौंपी है। सोच है कि सामग्री की खरीद का कार्य पूरा करते हुए तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए तथा तिथि का निर्धारण करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नरायन सिंह ने बताया कि सामग्री क्रय के लिए जिला पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed