{"_id":"652d8bd894643f3123068554","slug":"rupandehi-administration-alert-in-view-of-the-festival-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-7797-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्योहार को देखते हुए रूपनदेही प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्योहार को देखते हुए रूपनदेही प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
बेलहिया बस पार्क भैरहवा, बुटवल, लुम्बिनी एवं कालीदह में यात्री सहायता कक्ष स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा। रूपनदेही जिले की पुलिस ने आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने विजयदशमी, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कडी़ कर दी गई है।
रूपनदेही के पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर वीका ने बताया कि त्योहार के दौरान चोरी, जबरन चंदा वसूली और झगड़े जैसी आपराधिक गतिविधियां हो सकती हैं। जिले में 1029 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक योजना के तहत पुलिस अधीक्षक की कमान में एक कमांड पोस्ट स्थापित हुई है। इसी प्रकार 43 पिकेट, 18 पैदल गश्ती 24 घंटे, 50 मोटरसाइकिल गश्ती, वाहन मोबाइल, क्यूआरटी संचालन 17 चेक, क्रॉस पेट्रोलिंग, 1 आरएससीसी चेकिंग होगी। इसी तरह, 40 लोगों को आरक्षित 19 स्थानों पर नियमित यातायात के साथ संयुक्त जांच, 24 स्थानों पर सीमा पार से चोरी और तस्करी नियंत्रण, 17 स्थानों पर घेराबंदी की गई है। त्योहार के मद्देनजर जनता की सुरक्षा के लिए बेलहिया बस पार्क भैरहवा, बुटवल, लुंबिनी एवं कालीदह में यात्री सहायता कक्ष स्थापित किया गया है।