{"_id":"6192a49239e71b1f7860e40d","slug":"rtpcr-lab-waiting-for-engineers-to-install-the-machines-maharajganj-news-gkp416466196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर लैब : मशीनाें को इंस्टाल करने के लिए इंजीनियरों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर लैब : मशीनाें को इंस्टाल करने के लिए इंजीनियरों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीपीसीआर लैब : मशीनाें को इंस्टाल करने के लिए इंजीनियरों का इंतजार
18 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे लखनऊ से शुभारंभ, अब बाहर नहीं भेजना पडेगा सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच त्वरित हो जाएगी। कुछ दिन बाद अब सैंपल गोरखपुर नहीं भेजना पडे़गा। जांच के लिए लैब बनकर तैयार हो चुकी है। जांच के लिए जरूरी मशीनें आ चुकी हैं। इसे इंस्टाल करने के लिए इंजीनियरों का इंतजार किया जा रहा है। 18 नवंबर को सीएम लखनऊ से ही आनलाइन लैब का शुभारंभ करेंगे। इसके पहले सभी जरूरी कार्यों की पूरा किया जा रहा है।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय परिसर में ही कोरोना की जांच के लिए लैब तैयार किया गया है। इस लैब में आरएनए और डीएनए मशीन लग चुकी है। इसके अलावा आरटीपीसीआर मशीन, सेंटीफ्यूगल, आर्टोक्लीपर, माइक्रो रेफ्रिजिरेटर, लोड टंप्रेचर, फ्रिज आदि स्टोर में रखे गए हैं। जैसे ही लखनऊ से इंजीनियर आएंगे, वैसे ही इन मशीन को लैब में स्थापित कराया जाएगा।
नमूनों की जांच का परिणाम महज आठ से 10 घंटे में आ जाएगा। कोरोना जांच की सुविधा फिलहाल जिले में नहीं है। कोरोना की पहचान के लिए सिर्फ एंटीजन टेस्ट और ट्रूनाट मशीन से ही पहचान की जाती थी। जब आरटीपीसीआर जांच का नंबर आता था तो नमूनों को गोरखपुर, लखनऊ भेजा जाता था। जांच की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगता था। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने हर जिले में आरटीपीसीआर की जांच के लिए लैब बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय परिसर की इमारत में बीएसएल-टू माडल की लैब स्थापित की गई है।
विज्ञापन
स्टोर इंचार्ज चीफ फार्मासिस्ट सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कुछ मशीनें लैब में लगाई जा चुकी है। शेष स्टोर में रखी गई हैं। इन मशीनों को इस्टाल करने के लिए लखनऊ से इंजीनियर आएंगे। इसे इंस्टाल कराकर शुरू कर दिया जाएगा।
लैब तैयार हो गया है। कुछ मशीनें लगा दी गई हैं। 18 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद ही लैब शुरू हो जाएगा। अब जिले में जल्दी जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
कोरोना सैंपल जांच पर एक नजर
-आरटीपीसीआर वीटीएम- 2900
- एंटीजन किट-5000
- ट्रूनेट वीटीएम -323
- कुल सैंपल-904872
- कुल निगेटिव-891617