{"_id":"68ed5cb1ec7962907b0d2780","slug":"rss-volunteers-took-out-a-procession-on-the-centenary-year-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161782-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शताब्दी वर्ष पर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन
Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को शाम 4 बजे किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे लोगों में राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्म रक्षा का संदेश दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई उर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्रीय सेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सूर्यवीर सिंह, प्रेमशंकर चौबे, अनिल मिश्रा,अरूण राय, राहुल सिंह मौजूद रहे। संवाद