{"_id":"65a3dfacb869de4138049e95","slug":"rss-volunteers-reach-door-to-door-to-present-worshiped-akshat-from-ayodhya-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13891-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अयोध्या से मिले पूजित अक्षत भेंट करने घर-घर पहुंचे आरएसएस स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अयोध्या से मिले पूजित अक्षत भेंट करने घर-घर पहुंचे आरएसएस स्वयंसेवक
Sun, 14 Jan 2024 06:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह अभियान के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने 51 परिवारों में पहुंचकर पूजित अक्षत और निमंत्रण भेंट किया। 22 जनवरी को दिवाली मनाने की अपील की।
रविवार को महाराजगंज नगर पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट के आवास पर पहुंचे पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ऋषि ने कहा कि 493 वर्ष के संघर्ष के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है। 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल होगा। 111 परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला संघचालक रमाशंकर गुप्त, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को परतावल उनके आवास पर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, दीनदयाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के विंध्यवासिनी सिंह, आत्माराम गुप्ता आदि को अक्षत दिया गया।
विज्ञापन
इन क्षेत्र में दिया गया अक्षत
महराजगंज, घुघली, परतावल, सिसवा, निचलौल में अक्षत और निमंत्रण वितरण कार्यक्रम में जिला प्रचारक ऋषि के साथ विस्तारक सौरभ, सह जिला कार्यवाह अनिल राय, जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडे, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र, जिला व्यवस्था प्रमुख अजय उपाध्याय, नगर संघचालक आलोक रंजन त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
भारत-नेपाल सीमा पर गूंजा जय श्रीराम
सोनौली। रविवार दोपहर नेपाल हिन्दू परिषद रूपनदेही द्वारा श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई, जो बैंड बाजे के साथ सोनौली पहुंची। मेहमानों को श्री रामजानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने अयोध्या से मिला अक्षत दिया। महंत बाबा शिव नारायण दास के नेतृत्व में सैकड़ों भारतीय श्रीराम नाम के नारों से इंडिया गेट पहुंचे। वहीं नेपाल से आए सैकड़ों की संख्या में आए सनातन हिन्दू धर्म संस्कृति संरक्षण अभियान के संयोजक चंद्रभान तिवारी के नेतृत्व में जय श्रीराम का जयघोष किया। नरसिंह पांडेय ने बताया नेपाल से आए लोगों ने अक्षत को नेपाल के रूपेनदही जिले के हर घर तक पहुंचने का संकल्प लिया है। संवाद