{"_id":"6783de6c45c8f6f43f0c7b90","slug":"rsp-patarengwa-wins-in-kabaddi-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140406-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कबड्डी में आरएसपी पतरेंगवा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कबड्डी में आरएसपी पतरेंगवा ने मारी बाजी
Sun, 12 Jan 2025 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया में चल रही पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में आरएसपी पतरेंगवा प्रथम एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की टीम द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सरदार बल्लभ भाई पटेल कसमरिया की टीम प्रथम एवं आरएसपी पतरेंगवा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार को हराकर टिकर परसौनी की टीम विजेता बनी।
600 मीटर दौड़ में नंदिनी वर्मा प्रथम, रचना द्वितीय एवं प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सुहेल शाह प्रथम, दिलशाद द्वितीय एवं मंजेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रोशनी प्रथम, रिमझिम द्वितीय एवं प्रिया तृतीय स्थान तथा बालक वर्ग में अजीत प्रथम, योगेश द्वितीय, सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी खींच प्रतियोगिता में आरएसपी पतरेंगवा प्रथम, बल्लभ भाई पटेल द्वितीय एवं सीनियर वर्ग में कसमरिया प्रथम एवं पतरेंगवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व खेल का भी है। इस मौके पर प्रबंधक हरेंद्र पटेल, प्रधानाचार्य अवधेश पांडेय, विद्यासागर यादव, सुनील पटेल, त्रिलोकी वर्मा, अंगद सिंह, राममिलन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा दर्शकों का मन
सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया में रविवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुक्त हो गए। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रिकॉर्डिंग डांस किया तथा एकांकी प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। प्रबंधक हरेंद्र पटेल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।