फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rs. 9.58 crore will be spent on construction of 4 roads

9.58 करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, सुगम होगा आवागमन

Sat, 13 Nov 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rs. 9.58 crore will be spent on construction of 4 roads
9.58 करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

महराजगंज। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में चार नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। चिह्नित चारों स्थल पर कुल 9.20 किलोमीटर पिच सड़क का निर्माण होगा। सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
जिले में सड़कों की बदहाली को दूर करने के लिए चार सड़कों का निर्माण होना है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। ये सड़कें बन जाने से यात्रियों व राहगीरों को काफी सहूलियत होगी। यात्रा सुगम होने के साथ ही धन व समय दोनों की बचत होगी। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिन सड़कों का निर्माण कराया जाना है, उनमें पचदेवरी से नंदना तक तीन किलोमीटर पिच मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरसिया मलमलिया व तरकुलवा भटगावा होते हुए पुरैना तक तीन किलोमीटर पिच मार्ग का निर्माण, बेलवा तिवारी पिच से उद्यान होते हुए मठिया तक 2.60 किलोमीटर पिच मार्ग का निर्माण तथा ग्राम बरगदवा में मिठाईलाल के घर से रामचंदर के घर तक 0.60 किलोमीटर तक उच्चीकरण व सीसी रोड के निर्माण का कार्य शामिल है। इन कार्यों के पूर्ण हो जाने से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। अधिशासी अभियंता केएस प्रताप ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना से सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

सिरसिया मलमलिया पिच मार्ग पर व्यय होगी सर्वाधिक धनराशि
विभागीय जिम्मेदारों ने पिच मार्ग की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो प्रस्ताव बनाया है, उसके मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग से सिरसिया मलमलिया वाले मार्ग पर सर्वाधिक 3.20 करोड़, पचदेवरी से नंदना मार्ग पर 3.18 करोड़, बेलवा तिवारी से मठिया तक 2.39 करोड़ तथा बरगदवा में 81.61 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed