फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rs 17 crore will be spent on repairing 13 bad roads in Sadar area.

Maharajganj News: सदर क्षेत्र की 13 बदहाल सड़कें बनाने में खर्च होंगे 17 करोड़

Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 17 crore will be spent on repairing 13 bad roads in Sadar area.
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस क्षेत्र की 13 बदहाल सड़कों की सूरत आने वाले दिनों में सुधर जाएगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन स्तर को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम प्रारंभ शुरू होगा। सड़कें बनने से दो लाख से अधिक की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर क्षेत्र की 13 बदहाल सड़कें बनाने के लिए प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार की है। वर्तमान में सदर क्षेत्र के अमहवा बैरियर से लेकर रुदौली भावचक तक 4 किलोमीटर की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग से होकर आने-जाने में राहगीरों को दिक्कत होती है। बबलू ने बताया कि इस सड़क की दशा सुधारने के लिए प्रांतीय खंड समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को पत्र के जरिए कईयों बार अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई सुधि नहीं लिया।
विज्ञापन

रुदौली भावचक के राजेश कुमार ने बताया कि इस सड़क पर अनगिनत जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। एक सप्ताह पूर्व केएमसी डिजिटल हास्पिटल में इलाज के लिए जा रहे थे, इस दौरान गड्ढे में गिरने से घायल हो गए थे। वर्तमान में बांसपार बैजौली से लेकर नटवा गांव तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मार्ग से होकर जिला मुख्यालय जाने में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन कार्यालय के सामने सड़क में बड़ा गड्ढा बना है, जिसमें जलभराव हो गया है। उसमें गिरकर आएं दिन लोग चोटिल हो जाते हैं। इन खराब सड़कों से हजारों लोग प्रत्येक दिन गुजरते हैं। नियमित यात्रा करने वालों को कमर में दर्द की समस्या होने लगी है। लोग कहते हैं कि सड़क ठीक हो जाएगी तो समस्या दूर हो जाएगी।
शहर के विस्तारित क्षेत्र महुअवा से डिहुलिया टोला जाने वाली सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे बने हैं। इधर से रात में गुजरने पर अक्सर लोग घायल होते रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले महुआ रामप्रकाश साइकिल से जा रहे थे। अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए थे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़कें ठीक होने से आवागमन सुगम हो जाएगा।


इन बदहाल सड़कों की बदलेगी सूरत
केवलापुर खुर्द से लेकर जिनवापुर, कटहरा से लेकर अफजलनगर, कटहरा से बैजनाथपुर, एनएच-730 से महुअवा से डिहुलिया टोला समेत 13 सड़कों की सूरत जल्द ही बदल जाएगी। इन सड़कों की वर्तमान में स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed