फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RRCs are becoming useless waiting for handover

Maharajganj News: हैंडओवर के इंतजार में आरआरसी हो रहे बेकार

Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
RRCs are becoming useless waiting for handover
घुघली। क्षेत्र के 53 गांवों में आरआरसी सेंटर बदहाल है। इससे कूड़ा निस्तारण नहीं हो पा रहा है। गांवों में जगह-जगह कूड़ा बिखरा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में सात गांवों आरआरसी सेंटर बने थे। रामपुर बलडीहा, पकड़ी बिशुनपुर, लक्ष्मीपुर देउरवा, पकड़ियार बिशुनपुर, मेदिनीपुर, पिपरा ब्रह्मण उर्फ बारीगांव और चौमुखा है। तीन वर्ष बीतने के बाद भी सेंटरों का ताला नहीं खुला। वर्ष 2023- 24 में 42 और गांवों में आरआरसी सेंटर बनने थे, जिसमें भुवना, भुवनी खानपुर, बिरैचा, बांसपार मिश्र, बांसपर नूतन, गोपाला, भैंसी, बिरैची, सिरसिया, गोडधोवा गांव में सिर्फ दीवार बनाकर छोड़ दी गई है।
वहीं बरवा चमइनिया में अभी नींव ही बन पाया है। सिर्फ 15 गांव ऐसे हैं, जहां निर्माण कार्य पूरा हो गया है। 2024-25 वर्ष में जिन बाकी 24 गांवों में आरआरसी सेंटर बनने हैं, उसमें केवल ग्राम सभा बैरिया, तिलकवनिया, चैनपुर, करमहीं में ही निर्माण पूरा हो पाया है, शेष 21 ग्राम सभाओं में किसी गांव में शेड बनना है, तो कहीं पेंटिंग नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ने बताया कि गांव में निर्माण हो रहा है। अभी सेंटर कहीं संचालित नहीं हुआ है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे संचालित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed