Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RRC not used, filth spread in the village

Maharajganj News: आरआरसी का इस्तेमाल नहीं, गांव में फैली गंदगीे

Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
RRC not used, filth spread in the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परतावल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा रखने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए बनाई गई योजनाएं जिम्मेदारों की उदासीनता से बेअसर साबित हो रही हैं। परतावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुद्रापुर में लाखों रुपये की लागत से बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पा रहा है। केंद्र का संचालन नहीं होने से गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है।
गांव में खेतों के बीच बने आरआरसी सेंटर की हालत बदहाल है। भवन के आसपास झाड़ियां और घास-फूस उग आई हैं। परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव है। सेंटर का निर्माण गांव से निकलने वाले कचरे के संग्रहण, छंटाई और निस्तारण के लिए किया गया था, ताकि कूड़े का उचित प्रबंधन कर गांव को स्वच्छ रखा जा सके। लेकिन नियमित संचालन नहीं होने से इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गांव में जगह-जगह गंदगी फैल रही है। केवल भवन का निर्माण करा देने से स्वच्छता का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। इसके लिए सेंटर का नियमित संचालन, कर्मचारियों की तैनाती और कचरे के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने बताया कि अभी लगभग सभी ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटरों का क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed