{"_id":"672145200d97082127040759","slug":"route-diversion-will-remain-in-the-city-till-november-1-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134629-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक नवंबर तक शहर में रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक नवंबर तक शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
Wed, 30 Oct 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस एवं दीपावली त्योहार पर शहर में भीड़-भाड़ की स्थिति को निपटने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों का रूट डायवर्जन किया गया है। एक नवंबर तक शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली को देखते हुए 29 से लेकर एक नवंबर तक डायवर्जन रहेगा। इसी बीच शहर में अधिक भीड़-भाड़ रहेगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारु रूप से चलाने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। उन्होंने बताया बताया कि सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर, पकड़ी चौकी, छतरी पुल फरेंदा, गबडुआ नहर पुल, चिउरहा नहर पुल का डायवर्जन किया गया है। इसके अलावा उद्योग चौराहा पर भी डायवर्जन रहेगा। इस स्थानों से गाड़ियों को मोड़ दिया जाएगा। मंगलवार को शहर में जांच से निपटने के लिए यातायात पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। जिला उद्योग, सोनपति देवी महाविद्यालय चौराहा, गोरखपुर रोड पर यातायात पुलिस तैनात रही।
यातायात प्रभारी ने बताया कि आवागमन बहाल रखने की दिखा में विशेष सतर्कता बरती गई। यातायात पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।