{"_id":"6ab6cc76bb8068298301b905","slug":"mahrajganj-news-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185827-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 53 लाख से बनेगी 300 मीटर सीसी सड़क, जर्जर रास्ते से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 53 लाख से बनेगी 300 मीटर सीसी सड़क, जर्जर रास्ते से मिलेगी राहत
Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
- नगर पंचायत निचलौल के पांडेय मुहल्ले में नाली का भी होगा निर्माण
- 20 सितंबर से शुरू हो चुका है निर्माण कार्य
निचलौल। क्षेत्र के पांडेय मुहल्ले में लंबे समय से बदहाल सड़क से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत यहां 53 लाख 33 हजार रुपये की लागत से 300 मीटर लंबी सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। 20 सितंबर से काम शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने आवागमन और जलभराव की समस्या दूर होने की उम्मीद जताई है।
पांडेय मुहल्ले की सड़क लंबे समय से जर्जर थी। जगह-जगह सड़क टूटने और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से राहगीरों को परेशानी होती थी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। स्थानीय लोग काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि 20 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद मुहल्ले के लोगों को जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दोनों ओर बनेगी जलनिकासी की व्यवस्था
नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित कार्य में करीब 300 मीटर लंबी सीसी सड़क के साथ दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जाएगा। इससे सड़क को मजबूती मिलने के साथ बारिश के पानी की निकासी भी बेहतर होने की उम्मीद है।