{"_id":"6ab6cb3abf434ef6220125d6","slug":"provide-facilities-to-prisoners-in-accordance-with-the-jail-manual-district-judge-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185831-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार दे सुविधाएं : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार दे सुविधाएं : जिला जज
Sat, 26 Sep 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
-जिला कारागार के निरीक्षण में बंदियों की समस्याएं सुनीं
महराजगंज। जिला जज अरविंद मलिक, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरक, रसोईघर समेत जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए। जिला जज ने जेलकर्मियों से कहा कि सभी बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुसार जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होेंने महिला और बाल बंदियों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि बंदियों के लिए विशेष कक्षाओं के साथ ही रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएं, ताकि उनके समय का सदुपयोग हो सके।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान बंदियों के सामान की भी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार किसी बंदी के पास कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बीके गौतम, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।