फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 players won gold at the district-level Taekwondo competition.

Maharajganj News: जिला स्तरीय ताइक्वांडो में 27 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Sat, 26 Sep 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
27 players won gold at the district-level Taekwondo competition.
43 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, 28 को गोरखपुर में होगी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन


महराजगंज। बसंतपुर घुघली स्थित रूप नारायण सर्व हितकारी इंटर कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 43 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्ग में प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 27 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ये खिलाड़ी अब 28 सितंबर को गोरखपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में महराजगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया अंडर-14 बालक वर्ग में 32 किलोग्राम भार वर्ग में सूरज विश्वकर्मा, 35 किलोग्राम में वीर पाण्डेय और 41 किलोग्राम से अधिक में अजय भारती ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में 35 किलोग्राम में नीलू पाण्डेय, 38 किलोग्राम में आराध्या पटेल और 38 किलोग्राम से अधिक में रितिका विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में 38 किलोग्राम में प्रिंस चौहान, 41 में प्रिंस चौधरी, 45 में सात्विक मद्धेशिया, 48 में रुद्र प्रताप पांडेय, 51 में अमन विश्वकर्मा, 55 में आशीष भारती और 59 किलोग्राम में प्रिंस जायसवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालिका वर्ग में 35 किलोग्राम में मुस्कान, 38 किलोग्राम में आंशिक पटेल, 42 किलोग्राम में नीतू यादव, 44 किलोग्राम में मुस्कान, 46 किलोग्राम में अमृता पटेल, 49 किलोग्राम में राजनंदनी वर्मा और 55 किलोग्राम में सिद्धिका ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालक वर्ग में 48 किलोग्राम में आदित्य चौधरी, 51 में पवन कुमार, 55 में आयुष कुमार केशरी और 59 किलोग्राम में रंजीत विजेता बने। वहीं, बालिका वर्ग में 42 किलोग्राम में कविता, 44 में पारुल गुप्ता और 63 किलोग्राम में तन्नू ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने की। क्रीड़ा प्रभारी अजीत गोविंद राव और प्रवक्ता डॉ. देवव्रत दुबे ने प्रतियोगिता के संचालन किया।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रिजवान अहमद फैजी, उत्सव शर्मा, राहुल राय, रियाज अली, आकाश कुमार चौधरी, दयानंद त्रिपाठी, श्वेता प्रजापति और रिद्धि प्रजापति शामिल रहे। खिलाड़ियों को फराज अहमद, जुबेर अहमद और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अवनीश पटेल, शत्रुघ्न कुमार, गजाधर प्रसाद, गंगा प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, मधुबाला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed