फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rohin river erosion moving towards population, villagers are scared

Maharajganj News: आबादी की तरफ बढ़ रहा रोहिन नदी का कटान, ग्रामीण भयभीत

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rohin river erosion moving towards population, villagers are scared
आबादी की तरफ बढ़ रहा रोहिन नदी का कटान, ग्रामीण भयभीत
उपजाऊ भूमि को काटकर बहा ले गई नदी, बरसात होने पर सहमे रहते हैं गांव के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। रोहिन नदी के किनारे बसे गांव के लोग बारिश होने पर सहमे रहते हैं। गुजरे वक्त नदी की तेज धारा ने सैकड़ों एकड़ खेत उपजाऊ जमीन को लील गई, अब कटान आबादी की ओर बढ़ रही है। इन दिनों नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन तेज धारा से कटान बढ़ गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस पर गंभीरता नहीं बरती गई तो रोहिन नदी के किनारे बसे दर्जनों गांव नदी में विलीन हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, रोहिन नदी के तटबंध के किनारे बसे केवलापुर खुर्द, चानकी, जिनवापुर, चट्टा टोला, आराजी जगपुर गांव के लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि गुजरे वक्त में हमारी कीमती व उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो गई। कहीं गांव तक कटान पहुंचा तो हमारे आशियाने भी छीन जाएंगे। रोहिन नदी के किनारे बसे गांव के लोगों ने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर तटबंध की मरम्मत एवं जालीदार ठोकर लगवाने की मांग की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोग भविष्य की चिंता को लेकर बहुत ही भयभीत हैं। वह अपनी पीड़ा कहें तो किससे कहें।
विज्ञापन

--------------
इन गांवों के तरफ बढ़ रहा कटान
जिले के सैंकड़ों गांव के लोगों के लिए आफत बनी रोहिन नदी की कटान से कई गांव का अस्तित्व खतरे में है। सदर तहसील के बेलासपुर, चट्टा टोला, चानकी घाट, जिनवापुर, जगपुर, आराजी सुबाइन, केवलापुर खुर्द खास टोला में गांव के करीब कटान पहुंच चुकी है। यदि समय रहते तटबंध की मरम्मत, जालीदार फाटक एवं ठोकर नहीं लगाया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
नदी की तेज धारा बड़ी तेजी से तटबंध को काटकर नदी में गिरा रही है। पहले चानकी टोला नदी से 200 मीटर दूर थी जो अब घटकर 50 मीटर हो गई है। यही स्थिति रही तो कुछ ही वर्षों में रोहिन नदी चानकी टोले का अस्तित्व ही खत्म कर देगी।

- दुर्गेश चौधरी, शेखपुरवा।

--------------

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में रोहिन नदी के चानकी घाट पर मेला लगता है। मेले वाले स्थान को नदी की तेज धारा में काटकर अपने में समाहित कर लिया है। अब यह चिंता सताने लगी है कि मेला कहां लगेगा।

- ईश्वर चंद, केवलापुर खुर्द।

---------

हमारी तीन एकड़ उपजाऊ जमीन रोहिन नदी में समा गई। कटान की यही स्थिति रही तो मकान भी नहीं बचेंगे। नदी में पूरा खेत चला जाएगा तो परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।


- हरीश आर्य, केवलापुर खुर्द।

----------------

रोहिन नदी की तेज धारा बड़ी तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही है। यदि इसका समाधान नहीं किया नदी के किनारे बसे कई गांव खतरे में पड़ जाएंगे। जर्जर व कमजोर तटबंध पर जालीदार फाटक एवं ठोकर लगवाए जाएं।

- धर्मेंद्र सिंह, जिनवापुर।

-----------------------
- जिले के सभी बंधे सुरक्षित हैं। स्थिति पर नजर बनी हुई है। हर हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed