फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways made the way to reach Lucknow easier

Maharajganj News: रोडवेज ने आसान की लखनऊ पहुंचने की राह

Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Roadways made the way to reach Lucknow easier
महराजगंज। मुख्यालय से लखनऊ की यात्रा आसान हुई है। लखनऊ के लिए महराजगंज रोडवेज डिपो से पांच बसें संचालित हैं, जिसमें से एक एसी जनरथ व एक ग्रामीण सेवा शामिल है। इनमें से दो बसें ऐसी भी हैं जो कानपुर से नई दिल्ली तक यात्रियों को आवागमन की सहूलियत उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

महराजगंज जिला मुख्यालय अब रेल सेवा से जुड़ेगा, जिसके लिए कार्य प्रगति पर है, लेकिन अभी यात्रा का पूरा दारोमदार परिवहन निगम के जिम्मे है। मुख्यालय से लखनऊ की यात्रा करनी है, तो डिपो से पांच बसों का संचालन मौजूदा समय में हो रहा है। इसमें एक रोडवेज मुख्यालय से पनियरा, कैंपियरगंज- मेंहदावल- बस्ती होते हुए लखनऊ तक जाती है। ग्रामीण सेवा के रूप में संचालित यह बस सेवा सुबह 6:40 बजे मुख्यालय से परतावल, पनियरा, कैंपियरगंज से मेंहदावल होते हुए निकलती है।
विज्ञापन

यह सेवा रोगियों के लिए काफी मुफीद है, जिससे सुबह इसे पकड़ने वाले देर रात तक जांच- परामर्श लेकर लौट आते हैं। इसी प्रकार एसी जनरथ बस का किराया भी साधारण होने के कारण उपयोगी साबित हो रही। लखनऊ रूट पर दूसरी सेवा 10:00 बजे और तीसरी दोपहर 12:30 बजे है। शाम तीन बजे व पांच बजे भी एक- एक सेवा संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सुबह 10:00 बजे व शाम तीन बजे जाने वाली सेवा लखनऊ से आगे कानपुर होते हुए नई दिल्ली तक यात्री सुविधा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed