फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways has called for five buses... Travel will be easy during Holi.

Maharajganj News: रोडवेज ने मंगाई पांच बसें... होली में सफर होगा आसान

Tue, 24 Feb 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways has called for five buses... Travel will be easy during Holi.
लखनऊ-कानपुर आनंदविहार व प्रयाग की बढ़ी सेवा
विज्ञापन

चालक-परिचालकों की छुट्टियां नौ मार्च तक के लिए रद्द
महराजगंज। होली के त्योहार पर घर आने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों को यात्रा में सहूलियत पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने सीतापुर से पांच बसें मंगाई हैं। नई बसें मिलने के बाद डिपो में कुल बसों की संख्या 81 हो जाएगी। इसके बाद नई व्यवस्था के तहत 28 फरवरी से 9 मार्च तक महराजगंज डिपो से लखनऊ व कानपुर से तीन-तीन एवं दिल्ली व प्रयाग से दो-दो अतिरिक्त सेवा 28 फरवरी से होली के बाद तक लगातार संचालित की जाएंगी।

परिवहन निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 28 फरवरी से लेकर नौ मार्च तक डिपो की कुल 81 बसें सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी। 76 बस डिपो के पास है जबकि 5 बस सीतापुर डिपो से मंगाई जा रही हैं। डिपो से दिल्ली के लिए एक बस पहले से संचालित की जा रही है जबकि 28 फरवरी से दो और बसों का संचालन किया जाएगा। एक कानपुर होते हुए दिल्ली तो दूसरी आनंद विहार से संचालित की जाएगी। इस तरह दिल्ली से कुल तीन बसों का लगातार संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ व कानपुर से तीन-तीन बसें संचालित होंगी। तीन बसें बढ़ने से लखनऊ के लिए रोजाना चलने वाली बसों की संख्या 5 हो जाएगी वहीं कानपुर के लिए बसों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज और वाराणसी के लिए बसों की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी। होली में डिपो की कुल 15 बसें लंबी दूरी के रूट पर दौड़ेंगी। डिपो ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के अवकाश भी नौ मार्च तक के लिए रद्द किए हैं। होली त्योहार से करीब चार-पांच दिन पहले लोग अपने घरों के लिए निकलेंगे। ट्रेन टिकट में चल रही सीटों की किल्लत के बीच डिपो को अच्छी कमाई की उम्मीद है।
लोकल रूट पर भी कमी नहीं
डिपो के पास कुल 76 बसें हैं, इनमें छह अनुबंधित हैं। नई व्यवस्था के तहत 15 बसों को बाहरी रूट पर चलाई जाएंगी। इस तरह लोकल रूट के लिए करीब 65 बसें शेष बचेंगी। 28 फरवरी से 9 मार्च तक फरेंदा, नौतनवां के लिए चार बसें व 12 ब्लाॅक मुख्यालय तक दो-दो बसों की सेवा प्रतिदिन रहेगी। डिपो की शेष बसें निचलौल से गोरखपुर रूट के लिए संचालित रहेंगी।
ऐसे मिलेगी प्रोत्साहन राशि
28 फरवरी से नौ दिन तक बसों का संचालन करने पर बस के चालक और परिचालक को एक मुश्त 3,600 रुपये दिए जाएंगे और अगर 10 दिन तक संचालन करेगा तो दोनों को 4500 रुपये की रकम दी जाएगी। कार्यशाला में भी काम करने वाले कर्मचारियों को भी 9 व 10 दिन तक काम करने पर 1800 व 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर वेतन अथवा मानदेय के अतिरिक्त मिलेंगे।

वर्जन
होली के मद्देनजर लांग रूट पर बस सेवा बढ़ाई जा रही है। जनपद के सभी हिस्सों तक सुगमता पूर्वक यात्रा की व्यवस्था दी जाएगी। 28 फरवरी मध्य रात्रि से 10 फरवरी तक डिपो के सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी। उन्हें वेतन के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed