फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways buses will not ply on any route if there are less than 25 passengers.

Maharajganj News: 25 से कम यात्री होने पर किसी रूट पर नहीं जाएगी रोडवेज बस

Sat, 27 Dec 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not ply on any route if there are less than 25 passengers.
महराजगंज। सर्दियों में दुर्घटना में कमी लाने और डिपो का नुकसान घटाने के लिए परिवहन निगम राज्य प्रबंधक ने आदेश जारी किया है। शाम छह बजे के बाद 25 यात्री से अगर कम संख्या होती है तो रोडवेज बस किसी रूट के लिए नहीं निकलेगी। नियम का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं, इस पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से 76 बसों का संचालन हो रहा है। सबसे अधिक गोरखपुर व निचलौल मार्ग पर संचालन है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, प्रयाग काशी के साथ लोकल रूट फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, पनियरा व चौक के लिए बस संचालित है। सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में बस संचालन में परेशानी के साथ ही हादसे का खतरा बना रहता है। इसलिए डिपो से संचालित बसों के चालक-परिचालक को आवश्यक दिशा निर्देश हुए हैं। शाम को डिपो से रवाना होनी वाली बस को गंतव्य को भेजने से पूर्व उस बस में सवार यात्रियों की संख्या 25 होना अनिवार्य कर दिया है। बस में 25 यात्री से कम होने पर बस को रवाना नहीं किया जाएगा। इसके आगे लगी बस में ही यात्रियों को बैठाया जाएगा। इससे बस के राजस्व का हानि जहां कम होगी वहीं दुर्घटना की संभावना भी घटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed