फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus not operating on Brijmanganj route

Maharajganj News: बृजमनगंज मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन नहीं

Mon, 18 Aug 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus not operating on Brijmanganj route
रोडवेज बस।
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने से यात्रियों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। लोगों को मजबूरी में प्राइवेट बस या टेंपो का सहारा लेकर यात्रा करना पड़ता है। जबकि बृजमनगंज, लेहड़ा व नौगढ़ व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण बाजार माना जाता है। रोडवेज बस न चलने से प्राइवेट वाहन चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं।
विज्ञापन

फरेंदा तहसील क्षेत्र का बृजमनगंज व लेहड़ा के लिए अभी तक रोडवेज बस का संचालन नहीं हो सका है। नगर पंचायत बृजमनगंज बनने के बाद स्थानीय लोगों को विकास की उम्मीद भी रही लेकिन रोडवेज बस का संचालन नहीं हो सका। बृजमनगंज मार्ग बौद्ध मार्ग जिला सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती, बहराइच व नेपाल जाने का भी मुख्य मार्ग है। बृजमनगंज क्षेत्र के रूपनरायन ने बताया कि रोडवेज बस न चलने से काफी समस्या होती है। मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। प्राइवेट बस व टेंपो चालक 30 से 40 रुपये किराया वसूलते हैं। महेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत बनने के बाद उम्मीद थी कि रोडवेज बस का संचालन होगा। सप्ताह में एक दो बार गोरखपुर जाना पड़ता है। टेंपो के सहारे फरेंदा पहुंचते हैं। 30 रुपये फरेंदा किराया लगता है। सर्वाेत्तम प्रसाद राना ने बताया कि नौगढ़ जाने के लिए कोई रोडवेज नहीं मिलती है। धानी ढाला से बसें मुड़ जाती हैं। इससे ई रिक्शा के सहारे धानी ढाले पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed