फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus is not on the National Highway

रोडवेज बस की सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं

Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus is not on the National Highway
रोडवेज बस की सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। परतावल-कैम्पियरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से जिले के लोगों को प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर व लखनऊ आवागमन के लिए रोडवेज बस की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। यह स्थिति तब है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल में पनियरा से प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर व लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा थी लेकिन यह सेवा बंद होने के बाद परिवहन निगम अब तक फिर से बस सेवा शुरू नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


  उधर, परतावल-कैम्पियरगंज के बीच की 35 किमी दूरी तय करने के लिए लोगों को चार बार टेंपो बदलनी पड़ती है। इससे लोगों को आवागमन में ज्यादा समय लगने के साथ ही खर्च भी अधिक करना पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल में पनियरा से प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा थी। पनियरा से दो बसें प्रतिदिन गोरखपुर तक चार-चार चक्कर लगाती थीं। इसमें से एक बस परतावल और दूसरी नटवा भटहट होकर जाती थी। लेकिन एक दशक पहले परिवहन निगम की बसें इस मार्ग पर चलनी बंद हो गईं। अब पनियरा से मात्र एक बस गोरखपुर डिपो की पनियरा-नटवा-भटहट के रास्ते सुबह शाम चल रही है। लेकिन इस बस के आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। परतावल निवासी पुनीत, अली शेर ने बताया कि परतावल से एक-एक निजी बस प्रतिदिन दिन लखनऊ व सोनौली के लिए आती जाती है, लेकिन परिवहन निगम की सेवा इस मार्ग पर उपलब्ध नहीं है। अगर रोडवेज की बस सेवा शुरू हो जाए तो लोगों की समस्या कुछ कम हो जाती। रामनिवास और राजेंद्र का कहना है कि जिले में आवागमन का प्रमुख साधन बस सेवा है, लेकिन बस सेवा बदहाल होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।पनियरा निवासी राधे, राजित, मंजेश, मोहित आदि का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 328 परतावल से कैम्पियरगंज तक पहुंचने की राह आसान नहीं है। चार बार आटो बदलने के बाद कैम्पियरगंज पहुंचते हैं। यह राष्ट्रीय राज मार्ग परतावल से बस्ती तक है। अगर रोडवेज की बस सेवा शुरू हो जाती तो परतावल, पनियरा से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ के लिए सफर आसान हो जाएगी।परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुनेश्वर प्रसाद का कहना है कि चालकों की कमी के बाद भी परिवहन व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास जारी है। अप्रैल माह से रूट का सर्वे कराने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस सेवा शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed