{"_id":"6732688bf10a07fbe70d57f5","slug":"roadways-bus-car-collision-three-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135474-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज बस-कार की टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज बस-कार की टक्कर, तीन घायल
Tue, 12 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
धानी बाजार/फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के धानी-फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को धानी गांव के पास कार व रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ निवासी रामानंद 38 अपनी पत्नी पूजा 35 व मां देववंती 60 के साथ गोरखपुर से शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे। अभी कार धानी गांव के पास पहुंचा था कि सिद्धार्थनगर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में कार में पीछे बैठी पूजा को गंभीर चोट लग गई। कार चला रहे रामानंद व उसकी मां को एयरबैग खुलने के चलते मामूली चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजवाया। तीनों का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां पत्नी ही हालत गंभीर बताई जा रही है।