{"_id":"622e28745c5c4c6e1d11dd3a","slug":"roadways-anounced-bonus-for-drivers-and-conductors-maharajganj-news-gkp4298694190","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता
विज्ञापन

महराजगंज। परिवहन निगम की ओर से होली में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, उन्हें समय से बस सेवा मिल सके, इसके लिए निगम ने होली में चालक परिचालकों को प्रोत्साहन की व्यवस्था की है। होली में चालक परिचालक लगातार 10 दिन ड्यूटी करते हैं, तो उन्हें 4000 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। इन दिनों चालक परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
महराजगंज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च से 21 मार्च तक रोडवेज निगम की ओर से प्रोत्साहन योजना चलेगी। ऐसे चालक परिचालक न्यूनतम 9 दिवसों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से निर्धारित औसत किमी का संचालन करते हैं, तो 350 रुपया प्रति दिवस के हिसाब से एक मुश्त 3,150 रुपये भुगतान किया जाएगा। चालक एवं परिचालक 10 दिन तक लगातार उपस्थित होकर मानक से अधिक किमी अर्जित करते हैं, तो उसे 400 प्रतिदिन के हिसाब से एक मुश्त 4000 रुपये देय होगा। होली अवधि में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कार्मिकों को एक मुश्त 1200 रुपये देय होगा। 9 दिन ड्यूटी करने वाले कार्मिकों को एक मुश्त 1000 रुपये दिया जाएगा। इस अवधि में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वालक, आईटीई संविदा कार्मिकों को एक मुश्त 600 रुपये व 9 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले को एकमुश्त 500 रुपये दिए जाएंगे। डिपो में 44 निगम और 9 अनुबंधित बसें संचालित होती हैं। बसों के संचालन के लिए डिपो में 79 चालक और 79 परिचालक सेवा दे रहे हैं।
रोडवेज बसों से लोगों को बेहतर सेवा मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। होली को ध्यान में रखते हुए सभी चालक और परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी मान्य होगी। प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। -महेंद्र पांडेय, एआरएम, महराजगंज डिपो