{"_id":"687beeaff12154b4ef0e5dfa","slug":"road-will-be-built-on-jardi-domra-dam-at-a-cost-of-24-crores-people-will-travel-fast-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155025-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्दी डोमरा बांध पर 24 करोड़ से बनेगी सड़क, भरेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्दी डोमरा बांध पर 24 करोड़ से बनेगी सड़क, भरेंगे फर्राटा
Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदहाल बड़हरा लाला से एनएच 328 मार्ग लक्ष्मीपुर बंधे तक सड़क।
महराजगंज। जर्दी डोमरा बंधे पर करीब 13 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क बनेगी। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे न सिर्फ बंधा मजबूत होगा बल्कि आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले के पनियरा क्षेत्र में रोहिन नदी के किनारे बने जर्दी डोमरा बांध और बड़हरा लाला से लक्ष्मीपुर तक की कच्ची सड़कों की बदहाल स्थिति से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। रोहिन नदी के तट पर बने जर्दी डोमरा बांध और बड़हरा लाला से लक्ष्मीपुर तक की सड़क वर्तमान में कच्ची और जर्जर हालत में हैं।
बड़हरा लाला से लेकर एनएच-328 लक्ष्मीपुर सिंचाई बाढ़ चौकी तक 5.50 किलोमीटर की सड़क की स्थिति बेहद खराब है। बारिश के मौसम में यह सड़क कीचड़ से लबालब हो जाती है। इससे आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
इसी तरह, रानीपुर से डोमरा होते हुए अकटहवा तक आठ किलोमीटर लंबी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे तटबंध के किनारे बसे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। विजय कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले वह लक्ष्मीपुर बाढ़ चौकी से बाकी मां के स्थान पर बाइक से जा रहे थे। तभी कीचड़ में फिसलने से वह घायल हो गए थे।
इसी तरह गायत्री देवी ने बताया कि बारिश के मौसम में बड़हरा लाला से लक्ष्मीपुर एनएच सड़क पर निकलना बेहद जोखिम भरा होता है। एक सप्ताह पहले वह अपने पति के साथ आवश्यक कार्य के लिए लक्ष्मीपुर जा रही थीं। तभी कीचड़ में गिरने से दोनों घायल हो गए।
अहिरौली गांव के बेचन गौड़ ने कहा कि जर्दी डोमरा बांध की कच्ची सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इससे आवागमन में बहुत दिक्कत होती है।
हरखपुरा गांव के वीरेंद्र यादव ने भी सिंचाई विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि बांध की मरम्मत और सड़क निर्माण के लिए समय पर ध्यान नहीं दिया जाता। हाल ही में कुछ स्थानों पर सोलिंग का कार्य किया गया, लेकिन वह भी ठीक ढंग से नहीं हुआ। ग्रामीण मुन्ना, धीरज, सोनू, दीपक, महेंद्र, गौतम, मोहित, मनोज आदि ने बताया कि कच्ची सड़क के कारण वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
इससे आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचना या बाजार तक सामान ले जाना चुनौतीपूर्ण होता है। खासकर बाढ़ के मौसम में बांध पर बनी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे ग्रामीणों का संपर्क मुख्य सड़क से कट जाता है।