फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road widening work gains momentum

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण के काम में आई तेजी

Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Road widening work gains momentum
महराजगंज। शहर से सक्सेना तिराहे से लेकर ठूठीबारी हाईवे तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में शहर क्षेत्र में भी चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी की ओर से तय दायरे में आने वाली परिसंपत्तियों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई कराई गई। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के भीतर आने वाले पेड़ों को चिह्नित कर पहले ही सूची तैयार की गई थी। उसी के आधार पर कटाई की प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे पहले संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति भी ली गई थी।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के तहत सड़क को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जाना है। वर्तमान में सक्सेना तिराहे से ठूठीबारी की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। चौड़ीकरण के बाद न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। एनएचएआई की सहायक अभियंता शांभवी तिवारी ने बताया कि जिन लोगों की दुकानें, मकान या अन्य परिसंपत्तियां चौड़ीकरण के दायरे में आ रही हैं, उन्हें पूर्व में ही नोटिस देकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed