फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road to the city shrinking from encroachment

अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रहीं शहर की सड़कें

Sun, 30 Sep 2018 12:37 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 30 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Road to the city shrinking from encroachment
अतिक्रमण से सिकुड़ती जा रहीं शहर की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शहर की अधिकांश सड़के, बाजार व चौराहे अतिक्रमण के कारण संकरे हो गए हैं। इससे शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है। जाम में फंस कर लोग घंटों परेशान होते हैं। 
विज्ञापन

 
शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण कोतवाली व नगर पुलिस चौकी के पास, हनुमानगढ़ी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण, आबकारी विभाग कार्यालय के सामने, कॉलेज रोड, बलिया पुल के दोनों तरफ किया गया है। इन मार्गों से होकर जिम्मेदार अधिकारी आए दिन आवागमन करते हैं लेकिन उनका ध्यान संकरी होती जा रही सड़कों की तरफ से नहीं जा रहा। अधिकारियों की लापरवाही की खामियाजा लोगों को जाम की समस्या का सामना करके भुगतना पड़ रहा है। स्कूली वाहन जाम में फंस जाने के कारण बच्चे अक्सर देर से विद्यालय पहुंचते हैं। यही स्थिति कमोवेश स्कूलों की छुट्टी होने पर घर वापसी के दौरान भी होती है। लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा सड़कों के किनारे तक सामान रख कर अतिक्रमण किए जाने तथा बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा किए जाने के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है। इससे खासकर दोपहिया एवं पैदल चलने वालों को ज्यादा परेशानी होती है। जाम के दौरान चौराहों पर खड़ी यातायात पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। नागरिक पवन कुमार वर्मा का कहना था कि चाय, पान की दुकानों के अलावा सब्जी की स्थायी दुकानें लगने से अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। कॉलेज मार्ग पर प्राइवेट बसों का अड्डा भी बन गया है। जिससे पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण घंटों घंटों जाम में लोगों को जूझना पड़ता है। यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों व बेतरतीब ढंग से सड़कों के किनारे वाहन खड़ा किए जाने पर चालान किया जाता है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed