फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road safety awareness rally

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली

Wed, 25 Apr 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 25 Apr 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road safety awareness rally
सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को डीएम कार्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। अगर यातायात नियमों के अनुसार रोड पर वाहन चलाया किया जाए तो दुर्घटनाएं होने की संभावना कम होंगी। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने यातायात नियम के प्रति रैली में शामिल बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय अपने बाई ओर ही चले। किसी भी रोड को पार करते समय दोनों तरफ देख कर ही पार करें। कभी भी दौड़कर सड़क पार न करें। क्योंकि दुर्घटना हो सकती है। रैली जिलाधिकारी कार्यालय से सदर तहसील होते हुए, जिला अस्पताल पहुंची। यहां से डीएम आवास होते हुए पावर हाउस के रास्ते फिर जिला अस्पताल पहुंची। रैली में छात्रों ने हाथ में बैनर व पोस्टर के जरिए सड़क पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।  रैली में सेंट जोसेफ, सेंट जेवियर्स, पंडित दीनदयाल इंटर काॅलेज के विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर सीओ सदर एमपी सिंह, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल,  दिनेश तिवारी, मन्नुलाल, पीडी सिंह, एम हुदा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed