{"_id":"69b0820afca1567ab4020ac3","slug":"road-is-fixed-bumps-are-gone-after-a-week-you-can-drive-fast-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-173062-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क दुरुस्त, हिचकोले दूर, एक सप्ताह बाद भरिए फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क दुरुस्त, हिचकोले दूर, एक सप्ताह बाद भरिए फर्राटा
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : गोरखपुर-नौतनवा मुख्य मार्ग पर नवीनीकरण के बाद फर्राटा भरते राहगीर।
गोरखपुर-नौतनवा एवं नौतनवा-खनुआ मुख्य मार्ग का नवीनीकरण होने से लाखों राहगीरों को मिलेगी सहूलियत
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा एवं नौतनवा-खनुआ मुख्य मार्ग से होकर आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। अब इस रास्ते सफर करने वाले राहगीरों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लोक निर्माण विभाग की पहल पर शासन ने करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 9 किलोमीटर की इन दोनों ही सड़कों के नवीनीकरण कार्य को मंजूरी दी थी। फरवरी 2026 में सड़कों का कार्य शुरू हुआ था। अब नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में है।
सोनौली से होकर नौतनवा कस्बे के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली मुख्य मार्ग का करीब 10 वर्ष पूर्व निर्माण कार्य कराया गया था। मानक के अनुरूप बनी इस सड़क की समय अवधि पूरी होने बाद इसमें विगत कुछ वर्षों से जहां-तहां छोटे-बड़े गड्ढे बन आए थे और पानी सप्लाई की पाइप लाइनें टूटने की वजह से कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त भी हो गई थी। उक्त मार्ग के नौतनवा कस्बे की मुख्य सड़क होने के नाते रोजाना लाखों की संख्या में विभिन्न शहरों को आवागमन करने वाले राहगीरों का आना-जाना बना रहता है। ऐसे में सड़क की खस्ताहाल स्थिति लोगों के लिए कष्टप्रद होने के साथ ही नगर की खूबसूरती को भी प्रभावित कर रही थी।
कुछ ऐसा ही हाल नौतनवा नगर के खनुआ तिराहा से होकर बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुए ग्राम पंचायत खनुआ को जाने वाली सड़क का भी था। इस रूट के सड़क निर्माण की समय अवधि भी समाप्त होने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने लगी थी, जिससे राहगीरों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विभाग किसी तरह मरम्मत करा काम चला रहा था। सड़क की सेवा अवधि समाप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इन दोनों सड़कों के नवीनीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
3.75 करोड़ रुपयों की लागत से 9 किलोमीटर बनाई जा रही सड़क
नौतनवा। लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर पालिका नौतनवा के शहरी भाग (कुंसेरवा चौराहा से छपवा तिराहा) तक 4.40 किमी सड़क के नवीनीकरण हेतु अवमुक्त 1.90 करोड़ एवं नौतनवा-खनुआ मार्ग के (नौतनवा कस्बे के खनुआ तिराहा से ग्राम पंचायत खनुआ) तक 4.28 किमी सड़क के नवीनीकरण हेतु अवमुक्त 1.85 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। संवाद
वर्जन
राहगीरों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े उनकी यात्रा सरल और सुगम हो सके इसके लिए विभाग प्रतिबद्ध है। दोनों सड़कों का नवीनीकरण कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। सड़कों के निर्माण से राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
- सुधीर कुमार वर्मा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग