फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road accident: one women death

अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत ़़़

Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident: one women death
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

बाली के पास हुई सड़क दुर्घटना, कोचिंग जा रहा था बाइक सवार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज बाली के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अनियंत्रित बाइक की चपेट में एक महिला आ गई। इस घटना में महिला और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां पर दोनों की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक की हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाया हुआ था।

ओबरी निवासी श्रीपाल चौधरी ने बताया कि मेरी पत्नी गिरजा (45) सुबह निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर टहल रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार युवक विशाल (19) निवासी खोन्हौली ने टक्कर मार दिया। गिरजा और बाइक सवार युवक विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय गिरजा की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। गिरजा की मौत के बाद उनके बेटे जयहिंद और सूरज तथा लड़की सुनैना का रो रोकर बुरा हाल है। घायल युवक के पिता मुन्ना कसौधन ने बताया कि बेटा विशाल नगर के एक कोचिंग सेंटर जा रहा था। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed