{"_id":"5d4f06f78ebc3e6cc60b4a51","slug":"road-accedent-maharajganj-news-gkp3172671171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरों की चपेट बाइक, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरों की चपेट बाइक, दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर तीन सवार, बोलेरो की टक्कर से गई दो की जान
निचलौल। क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग पर भरवलिया गांव के पास शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे बोलेरो की चपेट में एक बाइक पर सवार तीन लोग आ गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दो घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही, बोलेरो चालक को गाड़ी सहित कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया।
लोगों ने बताया कि एक बाइक से बरगदवा थाना क्षेत्र के गांव देवघट्टी निवासी नीरज (16) नेपाल राष्ट्र के रुदलापुर निवासी रामचंद्र (18) व सिद्धार्थनगर जनपद के गांव कछारे निवासी हरेंद्र (22) शनिवार की सुबह ईंटहिया शिव मंदिर गए थे। मंदिर से दर्शन कर तीनों बाइक सवार से देवघट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान ठूठीबारी मार्ग पर भरवलिया गांव के सामने ठूठीबारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। जिसमे रामचंद्र व हरेंद्र को अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गई। जबकि नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बोलेरो चालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया गया है। वही, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बाबाधाम गईं दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा। थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग की रहने वाली गीता और बत्तीसा दोनों महिलाएं अपने परिजनों के साथ बाबा धाम दर्शन के लिए गईं थी। शुक्रवार को अचानक दोनों महिलाओं की देवघर में तबीयत बिगड़ र्गइं। बत्तीसा (48) को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सरकारी अस्पताल में ले गए। वहीं, गीता (44) को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर आए, जहां दोनों महिलाओं की शनिवार को इलाज दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर शनिवार को घर पहुंचे तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।