फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RO water cooler inaugurated in District Joint Hospital

Maharajganj News: जिला संयुक्त चिकित्सालय में आरओ वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

Thu, 28 May 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
RO water cooler inaugurated in District Joint Hospital
रोटरी क्लब ने वाटर कुलर का किया उद्घाटन। 
महाराजगंज। बुधवार की शाम को जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थित इमरजेंसी वार्ड के सामने रोटरी क्लब की ओर से आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। इसको चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव विनोद कुमार गुप्ता द्वारा रोटरी क्लब के सौजन्य से आरओ वाटर कूलर लगवाया गया। रोटरी क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में वाटर कूलर स्थापित करवाया। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एबी त्रिपाठी ने कहा कि धरती का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका है, लेकिन इसमें से केवल 2.5% ही पीने योग्य मीठा पानी है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और सचिव विनोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्रश करते या दाढ़ी बनाते समय नल बंद रखें, और टपकते हुए नलों की मरम्मत तुरंत करवाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चार्टर प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. अरुण गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed