फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ritika, Sparsh, Marutinandan and Savita got first place.

Maharajganj News: रीतिका, स्पर्श, मारूतिनंदन व सविता को पहला स्थान

Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ritika, Sparsh, Marutinandan and Savita got first place.
डायट में हुए स्पेल बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी। संवाद
-डायट मेंं हुई स्पेल-बी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग, दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई स्पेल-बी की जिला स्तरीय प्रतियाेगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। तीन वर्गों में हुई इस प्रतियाेगिता में रीतिका, स्पर्श, मारूतिनंदन व सविता ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर प्रतिभा दिखाई।
स्पेल-बी की प्रतियोगिता के लिए विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने आवेदन किया था। प्राथमिक, जूनियर व कंपोजिट स्कूल वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता के मेधावियों की परीक्षा हुई। जारी परिणाम के मुताबिक फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामनगर के मारूतिनंद को पहला, मिठौरा ब्लॉक के मिठौरा प्रथम स्कूल के अरशद अली को दूसरा व सिसवा ब्लॉक के हरतोड़हिया के विवेक को तीसरास्थान मिलेगी। जूनियर वर्ग में बृजमनगंज के कम्हरिया खुर्द की सविता गुप्ता ने पहला, परतावल के पुरैना की अनुराधा ने दूसरा एवं सदर के भावचक की किरन निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त प्राप्त किया।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल वर्ग में फरेंदा के परासखाड़ की रीतिका व सिसवा के बरवां सालिकराम के स्पर्श तिवारी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। गौहरपुर की अश्विनी ने दूसरा एवं सेमरा राजा के राजन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेधावी बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देते हुए डायट के प्रवक्ताओं ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान डायट के रामजी, आशीष मौर्या के साथ ही अन्य प्रवक्ताओं के साथ ही शिक्षक बलवंत पटेल समेत अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed